फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   20 devotees from Hyderabad fell ill due to food poisoning

Una News: फूड प्वाइजनिंग से हैदराबाद के 20 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

Sun, 16 Mar 2025 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
20 devotees from Hyderabad fell ill due to food poisoning
सिविल अस्पताल अम्ब में फूड पॉइजनिंग के कारण भर्ती हुए श्रद्धालुओं का उपचार करते हुए स्वास्थ्य क - फोटो : संवाद
मां चिंतपूर्णी के दरबार माथा टेकने के बाद वापस जा रहे थे
विज्ञापन

एक श्रद्धालु को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना किया रेफर
खाना खाने के बाद श्रद्धालुओं को हुई दस्त और बुखार की शिकायत
19 लोगों को अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

संवाद न्यूज एजेंसी


अंब (ऊना)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से धार्मिक स्थलों की यात्रा पर आए 20 श्रद्धालुओं की फूड प्वाइजनिंग से तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया। इनमें से एक श्रद्धालु आनंद सिंह की हालत गंभीर होने से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। इसमें हीमोग्लोबिन की मात्रा 2.9 ग्राम पाई गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह हैदराबाद के लगभग तीन दर्जन श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल लोगों की चिंतपूर्णी के समीप भोजन करने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने भोजन खुद बनाया था। साथ ही कुछ लोगों ने बाजार से फास्ट फूड इत्यादि भी खाया। इसके बाद इन लोगों में से अधिकांश को दस्त और बुखार की शिकायत हुई। इन सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति में खून की कमी को देखते हुए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद माता श्री नैना देवी मंदिर के लिए दो टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर जा रहे थे। इसके बाद इन्होंने नई दिल्ली पहुंचकर वहां से ट्रेन के माध्यम से हैदराबाद लौटना था।
विज्ञापन


फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित श्रद्धालुओं की सूची
विकास सिंह पुत्र भोला, सुक्रानी पत्नी देसी सिंह, लक्ष्मी बाई पत्नी शिव नारायण सिंह, आरती पत्नी शिव मणि, राधा सिंह पत्नी गोपी सिंह, विकास पुत्र बालाजी, तुलजा बाई पत्नी बालाजी, सुमित्रा पत्नी बोलुशोमा, आरती सिंह पत्नी आनंद सिंह, भीम सिंह पुत्र बेलो सिंह, संतोष पत्नी राम, लक्ष्मी सिंह पत्नी किशन सिंह, आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह, हरी नारायण सिंह पुत्र मोहन सिंह, गायन पुत्र साजन, जमुना बाई पत्नी श्याम राम, मोहन सिंह पुत्र आनंद सिंह, ऋषिका सिंह पुत्री भीम सिंह सभी निवासी हैदराबाद, तेलंगाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स

सिविल अस्पताल अंब के एसएमओ डॉ. राहुल कतना ने बताया कि एक व्यक्ति को खून की कमी के चलते ऊना रेफर किया गया है। जबकि शेष को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अधिकांश को दस्त और बुखार की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed