{"_id":"61ed94fc7861fd586943d84c","slug":"193-routs-of-hrtc-and-private-buses-were-closed-on-sunday-in-una-district-himachal-and-people-facing-problem-una-news-sml397550692","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एचआरटीसी व निजी बसों के 193 रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एचआरटीसी व निजी बसों के 193 रूट प्रभावित
विज्ञापन
आईएसबीटी ऊना से रविवार को यात्रियों की कमी के कारण बसों की आवाजाही कम रही। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। जिले में रविवार को एचआरटीसी और निजी बसों के करीब 193 रूट बंद रहे। अधिकतर लोकल रूटों पर बसें नहीं चलीं। यात्रियों को बारिश और ठंड में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार को एचआरटीसी के लंबे रूटों पर तो बसों का आवागमन चलता रहा, लेकिन लोकल रूटों पर कम बसें चली। करीब 43 रूटों पर एचआरटीसी की बसें नहीं चली।
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने रविवार को बाजार बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के चलते अब निजी बस संचालक भी रविवार को अधिकतर रूटों पर बसें नहीं चला रहे हैं।
रविवार को निजी बसों के करीब 150 के करीब रूट बंद रहे। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि सवारियों की कमी के चलते रविवार को अधिकतर रूटों पर बसें नहीं चल पाई। उधर, एचआरटीसी आरएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि रविवार को लंबे रूटों पर ही बसों को भेजा गया। अधिकतर लोकल रूटों पर निगम की बस सेवा बंद रही।
विज्ञापन
बॉक्स
लंबे रूटों पर जारी रही आवाजाही
जिला में लंबे रूटों पर एचआरटीसी व अन्य राज्य परिवहन की बसें चलती रहीं। हालांकि इन रूटों पर भी सवारियां कम ही नजर आई। ऊना से दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़, कांगड़ा, शिमला, पालमपुर व बैजनाथ के लिए एचआरटीसी के अलावा हरियाणा रोडवेज, सीटीयू व पंजाब रोडवेज की बसें चलती रहीं।