{"_id":"5b17de1a4f1c1b9e6e8b69c8","slug":"191528290842-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमासनी मंदिर में दो दिवसीय मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमासनी मंदिर में दो दिवसीय मेले का आगाज
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमासनी मंदिर में मेले का आगाज
बंगाणा एसडीएम संजीव कुमार ने किया शुभारंभ
छात्रों ने पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
थानाकलां(ऊना)। उपमंडलाधिकारी संजीव कुमार ने जमासनी माता मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक मेले का ज्योति जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेलों से नई पीढ़ी के रूबरू होने के अलावा प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण भी होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की छात्राओं ने आ श्यामा तेरे ते रंग पावां, राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला धुंधला के नौनिहालों ने बिंदू नीलू दो सखियां, कनका का रंग पक्का, जय काली समेत अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मेले के पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं के वॉलीबाल, कबड्डी समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंडर-10 छात्रों के वॉलीबाल मैच में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा ने धुंधला स्कूल को हराया। इस मौके पर ग्राम पंचायत धुंधला के प्रधान संजीव कुमार, प्राथमिक केंद्र पाठशाला धुंधला के केंद्र मुख्य शिक्षक अशोक धीमान, मंदिर कमेटी के प्रधान निर्मल कौशल, सचिव सीमा शर्मा, सुभाष शर्मा, जीत चंद, राजकुमार, जगदेव चंद, ऊषा देवी, देवीदास, दीपक उपस्थित रहे।