फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Helpless pedestrians at risk due to encroachments along the National Highway.

Una News: एनएच के किनारे अतिक्रमण से खतरे में बेबस राहगीर

Thu, 03 Sep 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Helpless pedestrians at risk due to encroachments along the National Highway.
ऊना। शहर में सड़कों के किनारे अतिक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिला मुख्यालय पर ही चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमकर अतिक्रमण हो रहा है। इससे आए दिन कोई हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इसे लेकर हाल ही में विधानसभा में सड़क अवसरंचना सरंक्षण संशोधन विधेयक पेश होने पर लोगों ने इसे सख्ती से धरातल पर लागू करने की मांग उठाई है।
शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच पर कई जगह सड़क किनारे निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखा दिखाई देता है। दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, सामान और अन्य सामग्री के कारण राहगीरों को सड़क के किनारे चलने के बजाय मुख्य सड़क की ओर आना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है। अतिक्रमण के साथ एनएच किनारे बेतरतीब पार्किंग भी बड़ी समस्या बन गई है। कई जगह वाहन सड़क के किनारे खड़े रहने से पहले ही सीमित सड़क स्थान और कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्त समय में वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर स्थिति और खराब हो जाती है। इससे जाम की स्थिति बनने के साथ दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए जोखिम बढ़ जाता है।

अतिरिक्त उपायुक्त ऊना इंशात जसवाल ने कहा कि सड़क अवसरंचना सरंक्षण संशोधन विधेयक के तहत आगामी समय में जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे। उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed