फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Under-19 boys' sports competition kicks off in Bhadsali

Una News: भदसाली में अंडर-19 लड़कों की खेल प्रतियोगिता का आगाज

Thu, 03 Sep 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Under-19 boys' sports competition kicks off in Bhadsali
पंडोगा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में अंडर-19 लड़कों की हरोली खंड स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में हरोली के विभिन्न स्कूलों से करीब 270 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो, कुश्ती, शतरंज सहित छह खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए 30 प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा एवं पीटीआई की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन में रहने और मोबाइल फोन की लत से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के लिए 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed