{"_id":"5c869742bdec22143c0343f9","slug":"181552324418-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट ठप, सर्वर भी डाउन, नहीं निकल रही नकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट ठप, सर्वर भी डाउन, नहीं निकल रही नकलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दुलैहड़ (ऊना)। बीएसएनएल की लचर सेवाओं से परेशान लोकमित्र केंद्र संचालकों ने उप तहसील के नायब तहसीलदार दुलैहड़ के माध्यम से जिला उपायुक्त को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। लोकमित्र केंद्रों के संचालकों ने बताया कि बीएमएनएल की इंटरनेट सेवा बंद होने के साथ-साथ सर्वर भी डाउन चल रहा है।
इससे सभी लोकमित्र केंद्रों के कार्य रुके हैं। लोगों को जमाबंदी और नकलें भी नहीं मिल रही हैं। इससे लोकमित्र केंद्र के संचालकों के साथ-साथ जनता भी भारी परेशान है। इसका कारण दुलैहड़ और मैहतपुर एक्सचेंज ने उपतहसील कार्यालय दुलैहड़ का मॉडल खराब बताया। मॉडम ठीक करवाने के बाद भी इंटरनेट सेवा ठप है। सर्वर डाउन चल रहा है। इसके बाद केंद्र संचालकों ने फिर से 7 मार्च को मैहतपुर एक्सचेंज से समस्या के समाधान के लिए निवेदन किया कि नया मॉडल लगा दिया है लेकिन अभी तक इंटरनेट सेवा पहले जैसी ही है।
मैहतपुर एक्सचेंज से अधिकारी ने दुलैहड़ के कार्यरत अधिकारी का नंबर दिया तो उनसे बात करने के लिए कहा। जब लोकमित्र संचालकों ने अधिकारी से बात कि तो उन्होंने भी वापस मैहतपुर के उसी अधिकारी से बात करने के लिए कह दिया, जिन्होंने उसका नंबर दिया। लोकमित्र केंद्र संचालकों ने कहा कि उन्होंने बार-बार बीएसएनएल की एक्सचेंज अधिकारियों को फोन किया, लेकिन बार-बार एक-दूसरे का नंबर देकर कार्य को करने से टालमटोल कर रहे। लोकमित्र केंद्र संचालकों ने उपायुक्त से समस्या के समाधान की मांग की है।