{"_id":"5a647daa4f1c1ba5268b5be2","slug":"181516535210-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने आठ साल के बच्चे को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने आठ साल के बच्चे को मारी टक्कर
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)।
क्षेत्र के वीरभद्र चौक के पास सड़क पार कर रहे एक आठ वर्षीय बच्चे को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान विवेक कुमार निवासी गौतम फार्म हाउस संतोषगढ़ के रूप में हुई है। हादसे में घायल बच्चे को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पातल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजय सिंह निवासी गांव नगोई तहसील तिहार जिला शाहजहांपुर ने संतोषगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका आठ वर्षीय बालक वीरभद्र चौक के पास सड़क पार कर रहा था कि सामने से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। उसके बालक को चोटें आई हैं। घायल को बीबीएमबी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।