फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   धुंध ने रोकी ट्रेन के पहियों की रफ्तार

धुंध ने रोकी ट्रेन के पहियों की रफ्तार

Sat, 11 Nov 2017 09:39 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
धुंध ने रोकी ट्रेन के पहियों की रफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
सर्दियां का सीजन शुरू होते ही धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार को कम कर दिया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊना से दिल्ली और दिल्ली से ऊना आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। जन शताब्दी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 17 घंटे देरी से ऊना पहुंची। जानकारी के अनुसार 10 नवंबर की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर ऊना को चलने वाली जन शताब्दी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 14 घंटे 50 मिनट पर देरी से चली।

इस ट्रेन का ऊना पहुंचने का समय रात के 11 बजकर 10 मिनट पर था लेकिन धुंध के चलते जन शताब्दी ट्रेन 17 घंटे देरी कर शनिवार दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर पहुंची। ऐसा ही हाल हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन का भी रहा। दिल्ली से शुक्रवार की रात 11 बजकर 55 मिनट पर चलने वाली हिमाचल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 8 घंटे 40 मिनट देरी से थी। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार रात के बजाय शनिवार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर चली जो कि शनिवार देर रात ऊना पहुंची।
विज्ञापन


हालांकि, इस ट्रेन का समय शनिवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट है। इसी तरह धुंध के चलते ऊना से नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से नहीं जा पा रही है। रेल से समय अनुसार न चलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊना रेलवे स्टेशन के इंचार्ज वीएस चौहान ने कहा कि धुंध के चलते दिल्ली से आने और दिल्ली को जाने वाली ट्रेनों पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed