{"_id":"5a058d5d4f1c1b156b8b4fde","slug":"181510313309-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी मंडियों में धूम मचाएगा ऊना का आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी मंडियों में धूम मचाएगा ऊना का आलू
Updated Fri, 10 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुनील जसवाल
हरोली (ऊना)।
विधानसभा क्षेत्र हरोली सहित ऊना जिले में आलू की फसल की पटाई शुरू हो गई है। साथ ही स्थानीय और बाहरी मंडियों में ऊना का आलू पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं बाहरी राज्यों के आलू व्यापारी ऊना में अपना डेरा जमा कर फसल की खरीदफरोख्त भी कर रहे हैं।
पटाई के साथ ही किसानों, व्यापारियों और ट्रक मालिकों की कमाई का समय शुरू हो जाता है। यह लगभग एक महीने तक चलता रहेगा। क्षेत्र के आलू उत्पादकों ने फसल को दिल्ली, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, आगरा और देश की कई अन्य मंडियों में भेजा जाता है। क्षेत्र के किसानों में अश्विनी कुमार, करनैल सिंह, भजन सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुशील कुमार, अमित कुमार, कुलदीप कुमार, सोमनाथ, रामस्वरूप, प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह, अमन कुमार और तरसेम लाल ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार फसल का भाव अधिक है।
विज्ञापन
पिछले साल फसल के निकलते ही 1000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव था जबकि इस समय फसल निकलते ही 1400 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं कई राज्यों के व्यापारी भी फसल की खरीद फरोख्त करने के लिए ऊना में किसानों के खेतों में जाकर मौके पर ही फसल का सौदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला के आलू की देश भर में पहचान
ऊना जिला का आलू पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखता है। देश की राजधानी दिल्ली की मंडी में ऊना के आलू को सबसे अधिक भाव मिलता है। ऊना के हरोली क्षेत्र का आलू उत्पादन में पूरे जिला में अलग पहचान है। जिले में हरोली सर्वाधिक आलू उत्पादक क्षेत्र है। साठ दिन की फसल होते ही आलू उत्पादक अपनी फसल को निकालना शुरू कर देते हैं।