फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कश्मीर चंद ने सरायं के लिए दान की भूमि

कश्मीर चंद ने सरायं के लिए दान की भूमि

Thu, 24 Aug 2017 09:35 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर चंद ने सरायं के लिए दान की भूमि
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरयालता (तलमेहड़ा) के गांव लालशाह के कश्मीर चंद ने 4 मरले सराय के लिए भूमिदान की। कश्मीर चंद एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं, लेकिन हौसला दिखाते हुए उन्होंने ग्राम पंचायत को सराय बनाने के लिए अपनी भूमि दान की। यह उनका सराहनीय कदम माना जा रहा है। इस मौके पर ध्यूंसर महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कश्मीर चंद की इस पहल के लिए काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह हालात हैं कि यदि कोई किसी की थोड़ी सी भी भूमि ले लेता है तो वह लड़ाई झगड़े और कोर्ट कचहरी तक पहुंच जाता है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो दूसरों के भले के लिए अपनी बहुमूल्य चीज दान दे देते हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान खरयालता अशोक शर्मा भी मौजूद रहे। रजिस्ट्री कश्मीर चंद ने प्रधान अशोक शर्मा को सौंपी दी है। इसके लिए अशोक शर्मा ने भी उनकी सराहना और धन्यवाद किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव सुभाष चंद, वार्ड पंच माया देवी, मनीष कुमार, सुनीता देवी, प्रेमलता, मदनलाल सहित ग्रामवासी जोगिंद्र शर्मा, रतनचंद, कमल सिंह, भीम राज, अमर सिंह, ज्ञानो देवी, संसार चंद, शमशेर सिंह, दीपक, पवन कुमार, अशोक कुमार, अश्वनी कुमार, कमला देवी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed