{"_id":"5b3cfc9a4f1c1b8d288b494f","slug":"171530723482-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बोर्ड की लापरवाही से हुई आशिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बोर्ड की लापरवाही से हुई आशिव की मौत
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जोल उपतहसील के भूड़ गांव में विद्युत कर्मचारी आशिव की मौत के लिए परिजनों ने विद्युत बोर्ड को जिम्मेवार ठहराया है। ग्रामीणों ने बुधवार को एसपी दिवाकर शर्मा से मिले और ज्ञापन सौंप न्याय की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आशिव शर्मा को अभी एक वर्ष ही नौकरी पर लगे हुआ था लेकिन यहां पर तैनात अधिकारी कर्मचारियों से वह परेशान था। विद्युत बोर्ड की लापरवाही के चलते आज आशिव जिंदा नहीं है। इस अवसर पर रमेश चंद, मोहन लाल, राज कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, राम कुमार, विनोद कुमार, चंद्रमोहन, आकाश शर्मा, रिंकू, वरुण, द्वारिका दस, बलदेव चंद, पंकज सैणी सहित अन्यों ने कहा कि आशिव की मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस चौकी जोल में शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कही परिजनों के ब्यान भी कलमबद्ध नहीं किए गए। आशिव के चाचा राकेश कुमार ने बताया कि उनका लाडला आशिव अक्सर उनसे अपनी बातें सांझा करता था कि उनका पहले वाला फोरमैन ठीक तरह से ट्रेनिंग दे रहा था लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति के बाद जो अधिकारी आया है, उससे वह परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड की कथित लापरवाही के चलते आज उनका लाडला इस दुनिया में नही हैं। आशिव इकलौता बेटा था। ग्रामीणों ने एसपी दिवाकर शर्मा से मामले को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने की मंाग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं एसपी दिवाकर शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को मामलेेक े संबध में शीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है
विज्ञापन