{"_id":"5b278f4a4f1c1baf6e8b8af6","slug":"171529319242-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतरीन सेवा के लिए 108 कर्मियों को नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतरीन सेवा के लिए 108 कर्मियों को नवाजा
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना कृतिका कुलहरी ने सोमवार को जिला में बेहतरीन 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा देने के लिए ऊना और गगरेट खंड के कर्मचारियों को अच्छी माइलेज और रखरखाव के लिए अवार्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
एडीसी ने जिला में सभी मानकों में बेहतरीन 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा देने के लिए ऊना के चालक संतोष कुमार, अजय कुमार और कुलवीर, दौलतपुर के पंकज, राकेश और विकास को अच्छी माइलेज और रखरखाव के लिए सम्मानित किया गया। एडीसी कृतिका कुलहरी ने 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को बेहतरीन कार्य करने के लिए बधाई दी और कहा कि प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा सप्ताह में 24 घंटे कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर 108 सेवा के रिजनल मैनेजर विक्रांत गोसाईं, प्रोग्राम मैनेजर सोमित्र केशव, जिला प्रभारी पंकज शर्मा मौजूद रहे।