फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मंदिर पीर गौंसपाक को किया जाएगा विकसित: कंवर

मंदिर पीर गौंसपाक को किया जाएगा विकसित: कंवर

Wed, 30 May 2018 08:04 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
मंदिर पीर गौंसपाक को किया जाएगा विकसित: कंवर
मंदिर पीर गौंसपाक को किया जाएगा विकसित : कंवर
विज्ञापन

चैरिटेबल सोसायटी की बैठक में बोले मंत्री, मंदिर के पुराने भवनों का होगा जीर्णोद्धार
कहा, श्रद्धालुओं को करवाई जाएगी बेहतरीन सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मंदिर पीर गौंस पाक ग्यारवींवाला चंगर मकरैड़ को एक मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के पुराने भवनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए नेचर पार्क भी विकसित किया जाएगा। संतों की वाणी को प्रोत्साहित करने के लिए सूफी नाइट का आयोजन किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर बुधवार को मंदिर पीर गौंस पाक ग्यारवींवाला चंगर मकरैड़ चैरिटेबल सोसायटी की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
यहां पर तैनात सेवादारों के वेतन में सालाना 10 प्रतिशत की दर से वृद्धि को भी मंजूरी दी। हर वीरवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए होमगार्ड तैनात होंगे। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार ने कैबिनेट मंत्री का बैठक में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मंदिर को 1,29,85,467 रुपये की आय हुई। इसमें से एक करोड़ 11 लाख 70 हजार 517 रुपये खर्च कर लिए गए हैं। वहीं बैंक में लगभग साढ़े पांच करोड़ की पूंजी जमा है। बैठक में समिति अध्यक्ष व उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, डीएफओ यशुदीप सिंह, उपाध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, समिति के सचिव एवं प्रशासक तहसीलदार बंगाणा शमशेर सिंह, बीडीओ बंगाणा सोनू गोयल,कृष्ण पाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

बेटी की शादी पर मंदिर देगा 11 हजार
बैठक में निर्णय लिया गया कि विशेष परिस्थितियों में बेटी की शादी के लिए मंदिर की ओर से 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बीमारी की स्थिति में मंदिर से 25 हजार तक की मदद देने का निर्णय लिया गया। मुच्छाली गोशाला के लिए मंदिर से दो लाख वार्षिक दर से अनुदान राशि दी जाएगी। बैठक में लंगर हेतु लकडियों के इस्तेमाल के बजाए एलपीजी गैस चूल्हे लगाए जाने, समिति के उपाध्यक्ष, सचिव एवं प्रशासक की वित्तीय शक्तियों को बढ़ाने तथा उप समिति की बैठक इत्यादि के लिए सदस्यों को 500 रुपये मानदेय देने को भी स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed