फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सीएम करेंगे सब स्टेशन का लोकार्पण

सीएम करेंगे सब स्टेशन का लोकार्पण

Fri, 23 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
सीएम करेंगे सब स्टेशन का लोकार्पण

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शनिवार को ऊना के संतोषगढ़ में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा और सांसद अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे। विद्युत परिषद लिमिटेड के उप निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बताया कि संतोषगढ़ और आसपास क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को पहले विद्युत आपूर्ति 33 केवी विद्युत उपकेंद्र मैहतपुर और 132 केवी उपकेंद्र ऊना से 11 केवी फीडरों से की जा रही थी।

इनके अत्याधिक लंबे होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में कई बार व्यवधान आता था और वोल्टेज भी कम हो जाती थी। संतोषगढ़ और उसके आसपास क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए राज्य विद्युत परिषद मिलटेड 33 केवी विद्युत उपकेंद्र संतोषगढ़ के निर्माण का निर्णय लिया गया। इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


इस विद्युत उपकेंद्र से 11 केवी के 5 फीडर नंगड़ा, संतोषगढ़, जनकौर, अजौली और सनोली निकाले गए हैं। विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सशक्त हो जाएगी और कम वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र से 15 पंचायतों के 17 गांवों के 30 हजार लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed