फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज ऊना दौरे पर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज ऊना दौरे पर

Sat, 10 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज ऊना दौरे पर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 फरवरी को ऊना जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वह कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र के बंगाणा में एक जनसभा भी करेंगे। जयराम ठाकुर 11 फरवरी को सुबह 8:50 मिनट पर बेहड़ जसवां (अंब) के ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। 9 बजकर 45 मिनट पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकेंगे।

इसके बाद सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर चिंतपूर्णीं से चलकर 10 बजकर 45 मिनट पर गगरेट और 11:30 बजे सर्किट हाउस ऊना पहुंचने के बाद सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में शीश नवाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 12:50 बजे समूरकलां में हरिजन बस्ती बरनोह से डंगोली वाया आबादी राजपुतां, जटां और मोहल्ला सोड के लिए सड़क की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद जोगीपंगा से मोमन्यार उठाऊ पेयजल योजना और मंदली से रामगढ़धार उठाऊ पेयजल योजनाओं के सुधार कार्यों की आधारशिला रखने के बाद दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर बंगाणा में एक जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा के बाद सांय 4 बजकर 20 मिनट पर थानाकलां से हेलिकॉप्टर से शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed