फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   निजी बस चालक व श्रद्धालुओं में मारपीट

निजी बस चालक व श्रद्धालुओं में मारपीट

Fri, 22 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
निजी बस चालक व श्रद्धालुओं में मारपीट

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास पर सुबह 11 बजे के करीब एक निजी बस चालक और पंजाब से आए श्रद्धालुओं में जमकर मारपीट हुई। मामला सड़क पर खड़ी गाड़ी से पास लेने को लेकर शुरू हुआ जिस पर बस चालक और श्रद्धालु युवकों के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी बाद में हाथापाई में तबदील हो गई। इस दौरान बस चालक ने बस स्टैंड के पास श्रद्धालु युवकों की पिटाई करने के लिए अपने साथियों को इकट्ठा कर लिया।

मौके पर पहुंची चिंतपूर्णी पुलिस ने मामला संभाल लिया। जिस बस चालक के साथ यह मामला पेश आया, वह बस स्थानीय ट्रांसपोर्टर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार तलवाड़ा-चिंतपूर्णी-ज्वालाजी रूट की एक निजी बस जब शंभू बैरियर के पास पहुंची तो सड़क किनारे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी खड़ी थी। इस पर बस चालक ने श्रद्धालु को अपनी गाड़ी साइड में लगाने को कहा। इसी बात पर श्रद्धालु युवकों और बस चालक में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


जो कुछ ही देर बाद हाथापाई और मारपीट में बदल गई। चालक बस को तलवाड़ा बाईपास पर ले आया जबकि श्रद्धालु युवक भी वहां पहुंच गए। बस चालक ने भी तलवाड़ा बाईपास पर अपने साथियों को बुलाकर श्रद्धालु युवकों को घेर लिया। पुलिस ने मौके पर आकर मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों को थाना तलब किया। पुलिस ने बस के मालिक को भी थाने में बुलाया। दोनों पक्षों में समझौता होने से कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि बस चालक और श्रद्धालुओं में आपसी मारपीट को लेकर मामला थाने में आया था। दोनों पक्षों ने आपस मे समझौता कर लिया है, ऐसे में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed