{"_id":"595e75714f1c1b96798b4637","slug":"171499362673-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्राले में टक्कर, हादसे में एक दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्राले में टक्कर, हादसे में एक दर्जन लोग घायल
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल/ऊना। क्षेत्र के नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी कोठी क्षेत्र में देर रात हरियाणा रोडवेज की बस व एक ट्राले में टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। क्षेत्र के लोग घटना स्थल की ओर भागे और बचाव कार्यों में जुट गए। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वल्लभगढ़ से बैजनाथ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस नंगल की ओर जा रहे एक खाली ट्राले से टक्करा गई। सड़क हादसे में बस व ट्राले चालक सहित 13 यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की सहायता से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शमशेर सिंह निवासी सोनीपत हरियाणा व शम्मा निवासी कांगड़ा हिमाचल को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालात में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में रजिंद्र, गौरव, मुन्ना देवी, मंगलेश रानी, सौरभ, सोनिया, रजत तथा सरला निवासी कांगड़ा को भी चोटें आई हैं। उधर, नंगल थाना प्रभारी पवन चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।