{"_id":"5942c1644f1c1b62518b4627","slug":"171497547108-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलरी न बढ़ाने पर भड़के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलरी न बढ़ाने पर भड़के कर्मचारी
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला में वाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध करवाने वाली कंपनी में तैनात कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने आज दिन तक उनका वेतन नहीं बढ़ाया है। कर्मचारियों का आरोप है कि वे पिछले करीब छह सालों से इस कंपनी में सेवाएं दे रहे हैं। नियुक्ति के समय उन्हें 4500 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर रखा गया था। लेकिन अभी तक उनकी सैलरी में एक पैसे भी की बढ़ोतरी नहीं की गई। कंपनी के कर्मचारियों में रवि कुमार, दिनेश, संदीप, बलविंद्र, हरीश, राजेश और राजन ने बताया कि जिला भर में कंपनी की पांच जगहों पर सात कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। जिनमें से चारों उपमंडल मुख्यालय स्थित आरएलए और एक आरटीओ ऑफिस में सभी कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों में 4 कंप्यूटर ऑपरेटर हैं और 3 तकनीशियन हैं। सभी का वेतन एक समान है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को उनकी स्किल्स के मुताबिक सैलरी मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप जड़ा कि उनका वेतन हिमाचल प्रदेश लेबर पे-स्केल से भी काफी कम है। आरएलए ऊना, बंगाणा, अंब, हरोली और आरटीओ ऊना स्थित सभी सातों कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान करते हुए काम बंद कर दिया है। जिससे वाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलना बंद हो गई हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए, अन्यथा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।