फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   162 posts will be filled in Terrier Security Services Baddi, interview on 13th

Una News: टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज बद्दी में भरे जाएंगे 162 पद, साक्षात्कार 13 को

Tue, 12 Aug 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 12 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
162 posts will be filled in Terrier Security Services Baddi, interview on 13th
ऊना। टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असाइनमेंट मैनेजर (पूर्व सैनिक), स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर के 162 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि इनमें असाइनमेंट मैनेजर के चार पद शामिल हैं जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन के साथ-साथ आर्मी के जेसीओ रैंक से सेवानिवृत्त सैनिक पात्र होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 35 से 50 वर्ष और वेतन 33,975 रुपये निर्धारित किया गया है। सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पदों के लिए 12वीं और ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 और वेतन 22,537 रुपये निर्धारित किया गया है। सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए 10वीं और 12वीं, आयु सीमा 18 से 28 वर्ष और वेतन 18,236 रुपये निर्धारित किया गया है। स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष और वेतन 20,294 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर के आठ पदों के लिए 10वीं, 12वीं ग्रेजुएशन और कंप्यूटर में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 22 से 35 वर्ष और वेतन 21,094 रुपये निर्धारित किया गया है। अक्षय शर्मा ने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 72075-00008 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed