फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसकी कद्र करें अधिकारी

जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसकी कद्र करें अधिकारी

Sun, 11 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसकी कद्र करें अधिकारी
लोअर देहलां के जनमंच में लोगों ने बताई समस्याएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। सांसद आदर्श गांव योजना के तहत गोद लिए देहलां गांव में रविवार को सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में छठा जनमंच कार्यक्रम आयोजित हुआ। गांवों से आए लोगों ने समस्याएं सिंचाई मंत्री के समक्ष रखीं।
जनमंच में 99 आवेदन आए। इनमें से 4 लंबित शिकायतों की पर महेंद्र सिंह ने मौके पर ही जवाब तलब कर जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करवाना जनमंच का मुख्य मकसद है। जो अधिकारी कार्यक्रम को हलके में लेते हैं, वे सावधान हो जाएं। उन्होंने कहा कि आईपीएच उनके पास है, लिहाजा जमीन से आसमान तक जल का संरक्षण एवं संवर्द्धन कैसे हो इसकी चिंता सरकार कर रही है।
विज्ञापन


जनमंच में ज्यादातर लोकनिर्माण एवं आईपीएच से संबंधित शिकायतें उठाई गईं। कुछ शिकायतें, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित थीं। देहलां के ग्रामीणों ने कहा कि किसान सिंचाई सुविधा न होने से परेशान हैं। सिंचाई की पाइप लाइन को ईंट भट्ठा मालिकों ने खनन करके नष्ट कर दिया, लेकिन आईपीएच के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। कुछ सालों से सिंचाई योजनाएं ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय कुमार ने तमाम औपचारिकताओं के पूरा करने के बावजूद राशनकार्ड में नाम दर्ज न किए जाने की शिकायत की। बनगढ़ की कृष्णा देवी ने गली निर्माण को लेकर कोई सुनवाई न होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि 2014 से केस पटवारी पास लंबित है। घनारी के बलविंद सिंह ने कृषक मित्रों की व्यथा को सुनाते हुए उनको मानदेय न दिए जाने का मसला उठाया। लोअर देहलां की सतविंदर कौर ने पति के अचानक लापता हो जाने की बाबत पुलिस से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने की शिकायत की। लोअर अरनियाला के प्रधान ने बिजली विभाग से संबंधित शिकायत मंत्री के समक्ष रखी। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के जनमंच कार्यक्रम में लगातार दूसरी दफा नदारद रहने पर मंत्री महेंद्र सिंह ने कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी राजेश प्रजापति को संबंधित अधिकारी की शिकायत शिमला भेजने के निर्देश दिए।

इसके अलावा हरबंस लाल सैणी ने आरटीओ विभाग से एसआरटी के रिफंड का मसला उठाया। सुरेश ऐरी ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण, विनय कुमार ने गंदा पानी घरों में घुसने तथा एक 73 फीसदी अपंग को पिछले आठ महीनों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन न लगने की शिकायत की। रोहित सोनी ने लोअर देहलां में पटवारी बिठाने, निशांत मेनन ने करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरी का मसला उठाया। रामपाल ने देहलां में 2014 से अब तक लोकनिर्माण द्वारा निर्मित पुलियों के बहने का रोचक मसला उठाया।

अस्पताल के कमीशनखोर डॉक्टरों को बदलने की उठी मांग
एक युवक ने ऊना अस्पताल के डॉक्टरों का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि कई चिकित्सक सालों से यहां जमे हैं। कैमिस्टों से इनकी सेटिंग हैं। हर दवाई बाहर की लिखते हैं। हर तरह के टेस्ट बाहर से करवाते हैं। बदले में मोटा कमीशन लेकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। मंत्री एवं अधिकारियों के समक्ष उठाए मसले पर पंडाल में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर युवक का समर्थन किया। इस पर मंत्री ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जल्द स्टाफ की मीटिंग कर जनमंच कार्यक्रम में मिली इस शिकायत पर विचार करके इसे बंद करवाएं। अन्यथा सरकार अपने तौर पर एक्शन लेगी।

निजी बसों में नहीं देते टिकट
अदालतों के समन तालीम करवाने वाले बनगढ़ के एक शख्स ने कहा कि पुलिस उनसे समन तामील करवाता है, बदले में किराया तक नहीं देता। निजी बसों में वे आते-जाते हैं, लेकिन बस वाले टिकट नहीं देते। इसके चलते विभाग उसे किराया अदा नहीं करता। सिंचाई मंत्री ने मौके पर आरटीओ को निर्देश दिए कि जल्द निजी बस आपरेटरों से मीटिंग कर इस बात को सुनिश्चित करवाएं कि प्रत्येक बस परिचालक यात्रियों को टिकट दें, अगर ऐसी कोई शिकायत पाई जाती है, तो रूट परमिट कैंसिल कर दिया जाए।


कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलवीर सिंह, राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, डीसी, एसपी समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed