फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ुख्यमंत्री कर गए ऊना वासियों को मायूस: कांग्रेस

ुख्यमंत्री कर गए ऊना वासियों को मायूस: कांग्रेस

Sat, 24 Mar 2018 05:15 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
ुख्यमंत्री कर गए ऊना वासियों को मायूस: कांग्रेस
मुख्यमंत्री कर गए ऊना वासियों को मायूस : कांग्रेस
विज्ञापन

कहा, कांग्रेस के कार्यों का श्रेय ले रही भाजपा सरकार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती के इशारे पर चल रहा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
ब्लॉक कांग्रेस ऊना के अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में करवाए कार्यों का श्रेय भाजपा सरकार लेना चाहती है। शनिवार को जारी संयुक्त बयान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजीव कंवर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसवीर कौर, ब्लॉक कांग्रेस के सचिव रोहित कानव, ऊना कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष सुलिंद्र पाल, संतोषगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी, मैहतपुर कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सोमनाथ, पंचायती राज कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रोहन द्विवेदी, सेवादल के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महिला सेवादल की अध्यक्षा रानो देवी, प्रवक्ता वरुण पुरी, निखिल सहोड़ ने कहा कि भाजपा ऊना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपने से प्रभावित नहीं कर पाई है। ज्यादातर काम कांग्रेस कार्यकाल में ही करवाए जा चुके हैं। उन्हीं का श्रेय लेने की होड़ में भाजपा है। उन्होंने कहा कि फत्तेवाल में पुल कांग्रेस राज में बन कर तैयार हो चुके हैं। लेकिन आचार संहिता लगने से इनका उद्घाटन नहीं हो पाया था। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से सवाल किया है कि जिन पुलों का लोकार्पण मुख्यमंत्री से करवाया है, क्या वह भाजपा सरकार बनते ही तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि देहलां की सड़क भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंजूर हुई थी। उन्होंने कहा कि ऊना दौरे पर आए मुख्यमंत्री ऊना वासियों को मायूस कर गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के इशारों पर जिला प्रशासन काम कर रहा है। यहां तक कि सदर विधायक को भी प्रशासन तवज्जो देना भूल गया है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास पट्टिकाओं पर संवैधानिक लोगों के नाम होने के बजाय भाजपा के ओहदेदारों के नाम लिखकर प्रशासन ने साबित कर दिया कि वह भाजपा नेताओं की चाटुकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने ये कारनामे किए हैं, उनकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed