{"_id":"5ab504354f1c1b71778b7127","slug":"161521812533-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर-जोड़बड़ सड़क खस्ताहालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर-जोड़बड़ सड़क खस्ताहालत
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)।
क्षेत्र के दौलतपुर चौक-जोड़बड़ सड़क की खस्ता हालत के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। पिछले लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने से सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। खस्ता हाल सड़क पर वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क न बनने से क्षेत्र के लोगों में लोनिवि के प्रति रोष पनप रहा है।
शुक्रवार को इस सड़क की खस्ता हालत से तंग आकर गड्ढों में स्थानीय व्यवसायी राजेश डोगरा और अन्य लोगों ने अपने खर्चे पर मिट्टी डाल कर उन्हें भरा। लोगों को पेश आ रही समस्या का अस्थायी हल हो सके। राजेश डोगरा, सूबेदार कृष्ण संगर, अतुल, दिनेश शर्मा, अजय शर्मा का कहना है कि सड़क की हालत काफी खराब है और सड़क को अपग्रेड करना तो दूर लोक निमार्ण विभाग सड़क पर पैच वर्क करना भी भूल गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से सड़क की टारिंग करवाने की मांग की है। लोक निमार्ण विभाग के जेई रजनीश धीमान का कहना है कि उक्त सड़क की समस्या का मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा जल्द ही सड़क पर पैचवर्क करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन