{"_id":"5a75a98a4f1c1b8f268b7e88","slug":"161517660554-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल सूची से बाहर होंगे अपात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल सूची से बाहर होंगे अपात्र
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरोली (ऊना)।
विकास खंड हरोली की 45 ग्राम पंचायतों में बीपीएल सूची से अपात्र परिवारों को हटाकर पात्र परिवारों को शामिल करने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शनिवार को विकास खंड अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार पांच फरवरी तक क्षेत्र की पंचायतों में सभी वार्डों में बीपीएल पात्रता शर्त की जानकारी जनसाधारण को संबंधित पंचायतों से उपलब्ध करवा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पांच से 13 फरवरी तक बीपीएल सूची से नाम हटाने और जोड़ने की शिकायतें और आवेदन विकास खंड अधिकारी को भेजी जाएंगी। इस अवधि में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों के सत्यापन का कार्य गठित कमेटियां एक मार्च तक पूरा करेंगी। सत्यापन कमेटियों की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट पर ग्राम सभाओं में चर्चा के बाद 25 मार्च से 22 अप्रैल तक ग्राम सभाओं में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि इस अभियान को प्रदेश सरकार के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत शामिल किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरोली में 90 दिन के भीतर बीपीएल सूची से सभी अपात्र परिवारों को हटाकर पात्र परिवारों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल अभियान में ग्राम स्तर पर स्वच्छता रैलियों में पारंपरिक जल स्रोतों की साफ-सफाई तरल और ठोस कचरा प्रबंधन योजना लोगों की सहभागिता से तैयार किए जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन