फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बदलते मौसम में बीमारियों के शिकार हजारों

बदलते मौसम में बीमारियों के शिकार हजारों

Thu, 09 Nov 2017 07:36 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
बदलते मौसम में बीमारियों के शिकार हजारों

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
बदलते मौसम में जहां दिन के समय गर्मी लोगों को मुश्किलों में डालती है, सुबह-शाम को ठंडी हवाएं भी अपना एहसास जमकर करवा रही हैं। बदलते मौसम में लोगों में रोगों का प्रभाव भी बढ़ने लगा है। इन दिनों जिला के अस्पतालों में रोगियों की लंबी कतारें लगने लगी हैं। लोगों पर वायरल फीवर, टायफायड, खांसी-जुखाम जैसे रोग भयंकर प्रकोप बरपा रहे हैं। वहीं चिकित्सकों ने भी लोगों को अलर्ट करते हुए खान-पान का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी है।

सर्दी के मौसम की शुरुआत हो रही है तो बचाव करना भी आवश्यक है। पिछले एक सप्ताह में ही अस्पताल में लगभग 500 से अधिक लोग ऐसे ही रोगों को लेकर अस्पताल में पहुंच चुके हैं। आने वाले दिनों में इसके आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। इन लोगों में छोटे बच्चे और बुजुर्गों की तादात अधिक है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच का कहना है कि बदलते मौसम में ऐसी शिकायतें बढ़ रही है। रोजाना दर्जनों लोग सर्दी, जुकाम से ग्रस्त रोगों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि खानपान का विशेष ध्यान रखें। मौसम के बदलाव में रोग अधिक पनपते हैं। इनसे बचाव करना बेहद जरूरी है। हल्की सी शिकायत पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed