{"_id":"6a42c570e41065d9a10c8f42","slug":"16-foot-drop-in-bhakra-dams-water-level-compared-to-last-year-una-news-c-93-1-una1026-196838-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीते वर्ष के मुकाबले भाखड़ा बांध के जलस्तर में आई 16 फीट की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीते वर्ष के मुकाबले भाखड़ा बांध के जलस्तर में आई 16 फीट की गिरावट
Tue, 30 Jun 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। भाखड़ा बांध के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में पानी की आवक लगातार कम होती जा रही है। बीबीएमबी के सहयोगी राज्यों में पानी की मांग अधिक होने के कारण भाखड़ा बांध से नंगल डैम और नंगल डैम से सतलुज दरिया, नंगल हाइडल व आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जोकि बीबीएमबी के लिए चिंता का विषय है।
बात बीते 15 दिनों की करें तो भखड़ा डैम के जलस्तर में 20 फीट की कमी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह बीबीएमबी द्वारा दर्शाए गए आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो 22734 क्यूसेक पानी की आमद के साथ भाखड़ा डैम के पीछे बनीगोबिंद सागर झील का जलस्तर 1554. 85 फीट तक जा पंहुचा था जबकि भाखड़ा डैम से विद्युत उत्पादन के लिए 29650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बात अगर नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में छोड़े जाने वाले पानी की करें तो उसमें 12500, आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 जबकि नंगल डैम से सतलुज दरिया में 7000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बात अगर बीते वर्ष की 29 जून की करें तो भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में 46103 क्यूसेक पानी की आमद के साथ भाखड़ा डैम का जलस्तर 1570.86 फीट दर्ज किया गया था जो आज के मुकाबले लगभग 16 फीट अधिक था।