{"_id":"5cf55b17bdec22074407f276","slug":"155958350716-una-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा आसमान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा आसमान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। भीषण गर्मी से जिला ऊना का पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन ने जिला में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही जिला वासियों को गर्मी से बचाने के लिए प्रशासनिक एडवाइजरी भी जारी की है।
तापमान में बढ़ोतरी के चलते जिला ऊना में गर्म हवाएं और लू चलने के आसार हैं। गर्म मौसम को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सेहत के प्रति सावधानी बरतने की नसीहत दी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नोडल अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि जहां तक संभव हो धूप में घरों से बाहर न निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और यात्रा करते हुए अपने पास पानी अवश्य रखें। धूप में हल्के और ढीले कपड़े पहनें, चश्मे का इस्तेमाल करें, सिर को टोपी या गमछे से ढकें तथा हमेशा जूते-चप्पल पहन कर ही घर से बाहर निकलें।
उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर काम करने से पहरेज करें। अगर आपका काम बाहर हो तो गीले कपड़े को अपने सिर, चेहरे और गर्दन पर रखें। इसके साथ-साथ घर में बने आम पन्ना, लस्सी, नींबू पानी आदि का सेवन नियमित रूप से करें। बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क किए वाहनों में अकेला न छोड़ें। घर को ठंडा रखें और पर्दों का इस्तेमाल करें। रात को घर की खिड़कियां खुली रखें। स्थानीय मौसम और आने वाले दिनों के अनुमानित तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। तबीयत ठीक न होने या फिर चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
लू लगने पर ऐसे करें बचाव
अरिंदम चौधरी ने बताया कि सावधानी बरतने के बावजूद अगर किसी को लू लग जाए तो उसे तुरंत छांव में बिठा दें। तंग कपड़े पहने हो तो उसको ढीला कर दें। ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोंछे या ठंडे पानी से नहलाएं। मरीज को ओआरएस या नींबू-पानी का घोल पिलाएं ताकि शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाई जा सके। यदि व्यक्ति पानी की उल्टी करे या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने या पीने को न दें। लू लगे व्यक्ति की हालत अगर एक घंटे में सुधार न हो तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं।
आज बादल तो कल बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिला में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। उन्होंने बताया कि जिला में मंगलवार को मौसम खराब हो सकता है और बुधवार को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। जिससे जिला वासियों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है।