फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   राधा नाम की लगाई फुलवारी पर झूमे श्रद्धालु

राधा नाम की लगाई फुलवारी पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
राधा नाम की लगाई फुलवारी पर झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के डंगोह खुर्द (पिरथीपुर) में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन कथावाचक आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने भक्तों को कथा का रसपान करवाया। उन्होंने राजा परीक्षित का जन्म, भगवान शुकदेव का जन्म, पांडवों एवं भीष्म पितामह के प्रसंग के अलावा भगवान शंकर द्वारा मां पार्वती को अमर कथा सुनाने का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान शंकर जब मां पार्वती को अमर कथा सुना रहे थे, उस समय व्यास मंच के पीछे अंडे के रूप में शुकदेव जी विराजमान थे और कथा श्रवण कर रहे थे। भोले जी को पता लगने पर वे क्रोधित होकर उनके पीछे त्रिशूल लेकर भागे और कैलाश पर्वत के नीचे बद्रीनाथ धाम में वेदव्यास जी की धर्मपत्नी विटका देवी के गर्भ में प्रवेश कर गए। बारह वर्ष तक उनके गर्भ में ही रहे और बाहर आते ही संन्यास के लिए चले गए। अर्थात कथाव्यास के सन्मुख बैठकर कथा सुनने ही धर्मलाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कभी भी कथाव्यास के पीछे बैठकर कथा नहीं सुननी चाहिए। इस दौरान कथावाचक ने लेेले लेले रे हरि का नाम.... राधा नाम की लगाई फुलवारी, पत्ते-पत्ते पर श्याम बोलता, राधे-राधे बोल आदि भजनों के साथ खूब समा बांधा। श्रद्धालु प्रभु भक्ति में जमकर नाचे। इस मौके पर रमा डोगरा, राजेश डोगरा, बृजेश डोगरा, गगन डोगरा, वरुण, कांता डोगरा, निशा, हिमानी, ममता, सीमा, प्रियंका, रितु, प्रवीण, अंजू, रुपाली के अलावा आस-पास क्षेत्र के धर्म प्रेमी सहित कई श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed