{"_id":"5afebcfe4f1c1bd6408b6261","slug":"151526643966-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतें तैयार करेंगी विकास प्लान: कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतें तैयार करेंगी विकास प्लान: कंवर
Updated Fri, 18 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
सभी पंचायतों को विकास की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना में अपनी-अपनी पंचायतों की पांच प्राथमिकताओं को शामिल करने के लिए कहा गया है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को बौल में किसानों को चारा काटने वाली मशीनें वितरित करने के बाद एक जनसभा में दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कृषि बाजार विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एपीएमसी को ई-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट के साथ जोड़ दिया गया है। अब कृषि उत्पाद ऑनलाइन ही बेचे जा सकते हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र तथा राज्य की सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड कृषि उत्पादन को बढ़ाने में कारगर साबित होंगे। किसानों को जमीन की उर्वरक क्षमता के आधार पर फसल या सब्जी तैयार करनी चाहिए। कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेतों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना शुरू की गई है। इसमें उपदान पर खेतों में कंटीली तारें लगाने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि में नई तकनीक को अपनाते हुए कृषि उत्पाद में बढ़ोतरी की जा सकती है।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार ने कृषि विभाग के माध्यम से किसानों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाने के लिए कई योजनाएं आरंभ की हैं। किसानों को सब्सिडी पर खेतीबाड़ी के लिए आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूर डैम से लमलैहड़ी को सिंचाई सुविधा दी जाएगी। इसके साथ पीपली, कड़ाही, झंबर और टिल्ले दा बाड़ा को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। लमलैहड़ी में आंगनबाड़ी भवन के लिए जमीन मिलने पर बजट प्रावधान कर दिया जाएगा। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन