{"_id":"5af1caeb4f1c1b9d098b8d39","slug":"151525795563-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस द्वारा बच्ची कुचलने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस द्वारा बच्ची कुचलने के मामले में केस दर्ज
Updated Tue, 08 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के बस की चपेट में आने के मामले में केस दर्ज
अमर उजाला में खबर छपने पर डीजीपी ने दिए निर्देश
ऊना के अंब रोड पर पेश आया था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते एक निजी स्कूल से संबद्ध निजी बस के नीचे एक बच्ची के आने के मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमर उजाला ने ....बच्ची को सड़क पर दस मीटर तक घसीटते ले गई स्कूल बस के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर डीजीपी सीता राम मरडी ने पुलिस को तुरंत केस दर्ज कर मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी दिवाकर शर्मा ने कार्रवाई करते हुए मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि नुरपुर हादसे के बाद भी निजी स्कूल बसों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूलों को बार-बार हिदायत देने के बावजूद इस तरह के हादसे पेश आ रहे हैं। वहीं, स्कूल प्रबंधन भी ऐसे मामलों से कोई सबक लेते नहीं दिख रहे। इस हादसे में बस चालक की लापरवाही से बच्ची की जान भी जा सकती थी। गौरतलब है कि एक निजी स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। अंब ऊना रोड पर जब बस जा रही थी तो एक बच्ची अपने घर के पास उतरी लेकिन बच्ची बस की चपेट में आ गई और घसीटते हुए चली गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी, जिससे बच्ची बच बाल-बाल गई। सूत्रों के अनुसार उक्त स्कूल ने बस में अटेंडेंट रखने के लिए अभिभावकों से स्कूल फीस के अलावा शुल्क लेना शुरू किया है। लेकिन इसके बावजूद बच्चों के साथ इस तरह के हादसे पेश आ रहे हैं। इससे पहले भी घंडावल में एक निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर हो गई थी, जिसमें चार बच्चे घायल हुए थे। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने बच्ची के पिता रिपन कुमार निवासी आर्य नगर वार्ड नंबर एक ऊना की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।