{"_id":"5ab5023a4f1c1bc0758b7104","slug":"151521812026-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम का दौरा खोलेगा विकास के द्वार: भनोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम का दौरा खोलेगा विकास के द्वार: भनोट
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य हरिओम भनोट ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऊना दौरा विकास के नए द्वार सदर हलके में खोलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 24, 25 मार्च को ऊना सदर का दौरा कर 16 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। वहीं करोड़ों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का भी एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने उनके विकास को रोकने के जो षड्यंत्र करे, उसके कारण ऊना विकास पीछे धकेला गया।
भनोट ने कहा कि अब रुके विकास कार्यों को ब्याज के साथ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का देहलां, बनगढ़, जखेड़ा, मैहतपुर, पेखुबेला और ऊना शहर में उत्साहपूर्वक कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पहला प्रवास ऊना के विकास में ऐतिहासिक मील पत्थर रखने वाला होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मैहतपुर, पेखुबेला में जनसभाएं होंगी। राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती सदर के प्रमुख मसलों को मुख्यमंत्री के समक्ष रख उन्हें हल करवाएंगे।
विज्ञापन