फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अतिक्रमण से सिकुड़ता जा रहा दौलतपुर बाजार

अतिक्रमण से सिकुड़ता जा रहा दौलतपुर बाजार

Tue, 13 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से सिकुड़ता जा रहा दौलतपुर बाजार
अतिक्रमण से सिकुड़ता जा रहा दौलतपुर बाजार
विज्ञापन

मुख्य बाजार में लगा रहता है लंबा जाम
लोगों को झेलनी पड़ रही भारी समस्याएं
प्रशासन से की अतिक्रमण हटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक का मुख्य कस्बा अतिक्रमण के कारण सिकुड़ता जा रहा है। मुख्य बाजार में रोजाना रुक-रुक कर लग रहे जाम से आम जनता परेशान है। ट्रैफिक समस्या लोगों के लिए गले की फांस बनती जा रही है। लेकिन, जमीनी स्तर पर इसके लिए कोई ठोस नीति नहीं बन पा रही है। जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन हो या रात बाजार में वाहन रेंगते हुए चलते हैं। ऊपर से जाम में फंसे वाहन चालकों की ओर से प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने से आम जनता विशेषकर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की हालत और भी खराब हो जाती है। हालांकि, एसपी दिवाकर शर्मा ने नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार का मुआयना कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने की पहल की है। कुछ साइन बोर्ड नो पार्किंग एवं बस स्टॉप के लगाए गए थे, जिससे बाजार के बाहरी क्षेत्र तलवाड़ा रोड, बस अड्डे में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हुई थी, लेकिन बाजार में स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके अतिरिक्त स्कूलों में छुट्टी के समय तीन से चार बजे के बीच बाजार में काफी लंबा जाम लग जाता है। ऐसी ही स्थिति अक्सर देर शाम को भी देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों विकास चंद, नरेंद्र, विवेक, विनोद, सुमित आदि ने बताया कि दौलतपुर चौक बाजार में अतिक्रमण की वजह से सड़क सिकुड़ती जा रही है। रोजाना चौक पर जाम रहता है। अक्सर अपने गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
जल्द होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई : डीएसपी
डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस और नगर पंचायत दौलतपुर चौक एक संयुक्त टीम बनाकर बाजार से अतिक्रमण हटाएगी। उन्होंने दुकानदारों से भी आह्वान किया है कि दुकान के बाहर सड़क पर सामान न रखें, जिससे ट्रैफिक जाम न लगे अन्यथा कड़ी करवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत चलाएगी अभियान : सतीश
नपं सचिव सतीश ठाकुर ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन शीघ्र पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगी, जिससे जाम से छुटकारा मिल सके।

सोहारी बाजार में जाम हुआ आम
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के तहत आते सोहारी बाजार में भी जाम लगना आम हो गया है। सोहारी बाजार में बेतरतीब बाहन खड़े करने से आए दिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ती जा रही है। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों एवं दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार सौ मीटर बाजार को क्रॉस करने में एक घंटा लग जाता है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। उधर, बंगाणा पुलिस प्रभारी कमल नैन ने कहा कि मामला ध्यान में लगाया गया है, यातायात को चुस्त-दुरुस्त करने को जल्द गश्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed