Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   150.8 quintals of maize procured from 50 farmers in Una

Una News: ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

Mon, 23 Nov 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 23 Nov 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
150.8 quintals of maize procured from 50 farmers in Una
अनाज मंडी में मक्की की खरीद फरोख्त प्रक्रिया में जुटे किसान। विभाग
सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा
विज्ञापन

प्राकृतिक मक्की का 50 रुपये किलो मिल रहा समर्थन मूल्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की 50 रुपये प्रति किलो के भाव से खरीद रही है। इस पहल से प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का बाजार पर भरोसा मजबूत हुआ है।
ऊना जिले में इस सीजन अब तक 50 किसानों से 150.8 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। लोअर बढेड़ा गांव के किसान रघुवीर सिंह ने छह क्विंटल मक्की 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची है। सलोह गांव के किसान अशोक कुमार ने भी चार क्विंटल मक्की इसी दर पर बेची। किसानों का कहना है कि बेहतर मूल्य मिलने से इस पद्धति को अपनाने का प्रोत्साहन मिल रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स

रामपुर और टकारला मंडियों में खरीद
प्राकृतिक मक्की की खरीद रामपुर और टकारला अनाज मंडियों के माध्यम से की जा रही है। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम इसमें सहयोग कर रहा है। किसानों को उपज बेचने पर रसीद दी जाती है और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से होता है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अन्य फसलों के समर्थन मूल्य में भी इजाफा
आत्मा परियोजना की परियोजना निदेशक प्यारो देवी ने बताया कि प्राकृतिक मक्की की सरकारी खरीद के साथ ही प्रदेश सरकार ने अन्य प्राकृतिक फसलों के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की है। प्राकृतिक गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो किया गया है। पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य भी 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो हुआ है। प्राकृतिक हल्दी का मूल्य 90 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो किया गया है। पहली बार प्राकृतिक अदरक को भी समर्थन मूल्य के दायरे में लाते हुए 30 रुपये प्रति किलो का मूल्य निर्धारित किया गया है। ऊना जिले में इस समय 10,608 किसान करीब 1,460 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed