Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15,000 devotees offered prayers at Mata Chintpurni Temple.

Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेक की पूजा-अर्चना

Sun, 22 Mar 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 22 Mar 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
15,000 devotees offered prayers at Mata Chintpurni Temple.
माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के लिए लाईनों में खड़े भक्तजन।संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को तीसरे नवरात्र पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा अर्चना की। शनिवार को पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश से पीत वस्त्र धारण किए ज्यादातर श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा और दिल्ली से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। शनिवार को दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रद्धालुओं को लगभग दो घंटे का समय मां के दर्शन करने के लिए लग रहा था। रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत बढ़ने की उम्मीद है। चिंतपूर्णी के होटल, ढाबों पर नवरात्रि के दौरान व्रत का खाना विशेष रूप से परोसा जा रहा है। इसमें व्रत वाले पकौड़े, खीर, पूरी इत्यादि शामिल हैं। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि शनिवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने उचित व्यवस्थाएं की हैं। डीसी ऊना जतिन ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्य द्वारा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रखी है। मेले के दौरान ब्रॉस बैंड, ड्रम, लंबे चिमटे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी है। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाएं। साथ ही इस दौरान पॉलिथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध है। खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध है और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं है। इस दौरान अगर कोई जारी किए गए निर्देशों की अवहेलना करता है तो प्रशासन और पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी ने श्रद्धालुओं को बांटी चुनरियां, भक्त हुए खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंदिर प्रशासन की ओर से एक अनोखी पहल देखने को मिली। चिंतपूर्णी मंदिर के अधिकारी संजीव प्रभाकर ने मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को चुनरियां वितरित कीं। मंदिर प्रशासन की इस पहल से भक्त बेहद खुश नजर आए। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और बड़ी संख्या में भक्त माता रानी को चुनरियां अर्पित करते हैं। इसी कारण मंदिर न्यास के पास चुनरियों का काफी अधिक स्टाक एकत्रित हो गया था।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और इन चुनरियों का सदुपयोग करने के उद्देश्य से तीसरे नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों को चुनरियां वितरित की गईं। मंदिर प्रशासन की इस पहल से श्रद्धालु बेहद प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने इसे एक सराहनीय कदम बताया। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर की इस सोच और पहल की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed