फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 thousand devotees bowed down on the fourth day of Ashtami fair

Una News: अष्टमी मेले के चौथे दिन 15 हजार श्रद्धालु नतमस्तक

Fri, 09 Aug 2024 03:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 09 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
15 thousand devotees bowed down on the fourth day of Ashtami fair
चिंतपूर्णी (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट रात एक बजे ही खोल दिए गए और श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर हाजिरी भरनी शुरू कर दी। श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी जी की भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। दिनभर बाजार में श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही। मंदिर जल्दी खोल देने से दर्शनों के लिए ज्यादा लंबी लाइनों में भक्तों को अपनी बारी की प्रतीक्षा भी नहीं करनी पड़ी। होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। वीरवार के दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी भरी। काफी संख्या में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर से शीतला मंदिर भी जा रहे हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि मेला सुचारू रूप से चला हुआ है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed