{"_id":"5b36237c4f1c1bc57b8b4bcb","slug":"141530274684-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीता बनी कांग्रेस अनुसूचित जाति की जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीता बनी कांग्रेस अनुसूचित जाति की जिला अध्यक्ष
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। विश्राम गृह ऊना में कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर रीता रानी को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सदर विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक राकेश कालिया, कुलदीप कुमार और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में जो सम्मान उन्हें दिया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रसास करेंगी। उन्होंने कहा कि वह जिला ऊना में अनुसूचित जाति के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ेंगे।
रीता रानी चताड़ा से बीडीसी सदस्य हैं और एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी ताजपोशी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। इस मौके पर अनुसूचित जाति विभाग के जिला प्रभारी जीवन कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ समय में प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग का एक बड़ा सम्मेलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर ऊना सदर के ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल, मोहन लाल सैणी, रतन चंद, सुरेश कुमार, रणजीत सिंह, प्रधान सरला देवी, रोशन लाल, मोहनलाल, कांता देवी, श्यामा देवी, संदीप सिंह, कमलेश देवी, वार्ड पंच चंचल सिंह, वार्ड पंच धर्मचंद, वार्ड पंच कमलेश देवी, विजय कुमार, नरेश कुमार, सचिन, सत्या देवी, पवन कुमार, मिंटू देवी, देवराज, प्रवीण दुबे, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, सहदेव सिंह, राकेश ठाकुर, नीतीश कुमार, अजय कुमार, ऋतु रानी, सुखविंद्र सिंह और लाजो देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन