फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नशे की ओवरडोज से किशोर की मौत पर मचा बबाल

नशे की ओवरडोज से किशोर की मौत पर मचा बबाल

Tue, 05 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से किशोर की मौत पर मचा बबाल
जिला मुख्यालय परिजनों ने की पुलिस के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। नशे की ओवरडोज से डंगोली में हुई किशोर की मौत के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भी गुस्साए परिजनों के साथ धरना दिया।

सोमवार को जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक विक्कू के नेतृत्व में ऊना में प्रदर्शन किया गया। विवेक शर्मा ने एसपी को अल्टीमेटम दिया कि अगर तीन दिन में फरार दो आरोपियों को काबू नहीं किया गया तो मिनी सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने विश्राम गृह से लेकर एसपी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मृतक किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन


मौत को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। मृतक के पिता कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया है आरोपियों को पकड़ने के लिए ढील बरती जा रही है। विवेक शर्मा ने कहा कि जो लोग कल तक बातें करते थे सरकार आने पर चिट्टा माफिया को खत्म कर देंगे। आज वही लोग चिट्टा माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए वे धरना-प्रदर्शन के चक्का जाम भी करेंगे। जरूरत पड़ी तो प्रशासन का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मृतक की मां परमजीत कौर, रतनचंद, कुलदीप कुमार, सोहन लाल, केवल सिंह, जसविंदर सिंह, रणजीत सिंह, लवनीश राणा, पंकज कुमार, रणजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, राकेश ठाकुर, सहदेव सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, रोहित कुमार, राजीव शर्मा, कुलवंत सिंह, दर्शन कुमार, ज्ञानचंद, नितीश कुमार, आशा कुमारी, शकुंतला देवी, प्रकाशो देवी, सोमा देवी, उर्मिला देवी, मुन्ना देवी, राज कुमारी, सुनीता रानी, कमलेश कुमारी, पूनम शर्मा, कांता, दीप्ति शर्मा, सरला देवी, सरस्वती देवी, सुमनी देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।


गश खाकर गिरी मृतक की मां
नौजवान बेटे की मौत से शोक ग्रस्त मां अपने बेटे के जाने के गम को भूला नहीं पा रही है। सोमवार को जब डंगोली के ग्रामीण एसपी से मिलने के लिए ऊना पहुंचे तो मृतक रविंद्र की मां चक्कर खाकर गिर पड़ी। काफी देर तक वह बेहोश रही। महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उसे संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed