{"_id":"599ef9554f1c1bcf088b475d","slug":"141503590741-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोल में एक माह से नहीं मिल रही रसोई गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोल में एक माह से नहीं मिल रही रसोई गैस
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के तहत गांवों में लोगों को समय पर गैस सिलेंडर न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के तलमेहड़ा, डीहर, राजपुरा, मांजरू, टकोली, सोहारी, चौली, भिंडला, बड़ूहा, जोल, राम नगर आदि गांवों के सैकड़ों लोगों को करीब एक माह से रसोई गैस की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के गैस एजेंसी की ओर से गांवों में सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार दो दिन गैस सिलेंडरों की सप्लाई भेजी जाती है लेकिन पिछले एक माह से गैस सप्लाई न आने के कारण लोगों को खाली गैस सिलेंडर लेकर घर वापस जाना पड़ रहा है। लोगों में नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, बलवीर सिंह, मलकीत सिंह, नत्थू राम, बांता राम, जगदीश धीमान, वचित्र सिंह, टकोली ग्राम पंचायत के प्रधान मंगल सिंह, सोहारी के उपप्रधान सोमनाथ शर्मा, हैप्पी आदि का कहना है कि पिछले एक माह से गैस सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सोमवार एवं शुक्रवार को लोग सारा दिन सड़क पर बैठकर रसोई गैस का इंतजार
कर शाम को खाली गैस सिलेंडर लेकर घर लौटे। लोगों का कहना है कि उन्हें गैस सिलेंडर समय पर न मिलने के कारण घरों में खाना पकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी संचालक को जल्द लोगों को गैस सिलेंडर देने के निर्देश दिए जाएंगे।