फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   1364 aanganbadi kender re open after two years in una district of himachal

डोवन, तिलक व फूल मालाओं से हुआ नौनिहालों का स्वागत

Thu, 03 Mar 2022 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
1364 aanganbadi kender re open after  two years in una district of himachal
चिंतपूर्णी आंगनबाड़ी केंद्र में आए नौनिहाल व उनके अभिभावक। संवाद - फोटो : Una
ऊना। तीन से छह वर्ष के नौनिहालों के लिए जिला के सभी 1364 आंगनबाड़ी केंद्र दो साल बाद बुधवार को खुल गए। नौनिहालों के लिए जिला स्तरीय स्वागत समारोह का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में किया गया। इसकी अध्यक्षता कुलदीप सिंह दयाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना ने की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। आंगनबाड़ी केंद्रों में पहले दिन कुल 7626 नौनिहालों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

दो साल बाद खुले जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। अभिभावकों ने उत्साह के साथ बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में छोड़ा। बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा में नौनिहालों को फूल मालाएं पहनाकर व तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया और फल व मिठाई वितरित की गईं।
आंगनबाड़ी केंद्र आबादा बराना में हवन का आयोजन किया गया। दरअसल करोना काल के चलते दो साल से आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहाल नहीं आ रहे थे। इसीलिए उनके भव्य स्वागत के लिए हवन करवाया गया और साथ में फूल मालाएं पहनाकर तिलक भी लगाया गया। इस अवसर पर वृत्त पर्यवेक्षक सुरेंद्र पाल कौर, नानकी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जीवन लता मधुबाला, सरोज रानी, रामकली, बीना देवी, प्रवीण कुमारी, ग्राम पंचायत अबादा बराना की प्रधान स्वर्णी देवी, एएलएमसी प्रधान दर्शना देवी, पंचायत सदस्य और अभिभावक रशिका, आईमन, राधिका व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed