फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   208 में से 191 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपने भवन नहीं

208 में से 191 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपने भवन नहीं

Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
208 में से 191 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपने भवन नहीं
लठियाणी(ऊना)। उपमंडल बंगाणा में सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपने भवन नहीं हैं। प्रदेश सरकार ने भी ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अपने भवन बनवाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए हैं। उपमंडल बंगाणा के सीडीपीओ कार्यालय के तहत लगभग 40 पंचायतें आती हैं, जिनमें 205 आंगनबाड़ी केंद्र व 3 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। ऐसे में मात्र 17 के पास ही अपने निजी भवन हैं। अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के पास अपने भवन नहीं हैं। शेष बचे आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र में सरकारी स्कूलों, पंचायत घरों व निजी घरों में चलाए जा रहे हैं। क्षेत्र की हर पंचायत में चार-पांच आंगनबाड़ी केंद्र हैं। ग्रामीणों में संसार चंद, प्रमोद सिंह, राजेश कुमार, कंचन बाला, अनिता कौशल, अमित ठाकुर, कुशल सिंह, राज कुमार, उषा देवी, प्रोमिला शर्मा, रमना कुमारी के अलावा अन्य कई लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अपने भवन बनाए जाएं। जिससे उनके बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

वहीं, सीडीपीओ बंगाणा हरीश मिश्रा ने कहा कि ऐसे काफी आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिनके लिए अभी तक भवन नहीं बन पाए हैं। स्थानीय पंचायतों को भी आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए जमीन चयन बारे कई बार कह चुके हैं। पंचायतों में आगंनबाड़ी केंद्रों को बनाने के लिए जमीन न मिलने के कारण भवनों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed