फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   समूरकलां की निशा का जनमंच में बना नया राशन कार्ड

समूरकलां की निशा का जनमंच में बना नया राशन कार्ड

Sun, 01 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
समूरकलां की निशा का जनमंच में बना नया राशन कार्ड
बिंदल ने सुनीं समस्याएं, मौके पर निपटारे के निर्देश - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली(ऊना)। जन मंच कार्यक्रम के दौरान समूरकलां की निशा देवी पत्नी विजय कुमार ने उसके साथ रह रहे ननद के चार बच्चों का लंबे समय से राशन और आधार कार्ड न बनाने का मामला रखा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए तथा निशा का नया राशन कार्ड बनाकर दिया। इसमें छूटे भांजा-भांजियों अंश, लाली, मुस्कान तथा पायल का नाम शामिल किया गया। विधानसभा अध्यक्ष के हाथों राशन कार्ड दे भी दिया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन बच्चों के आधारकार्ड भी जल्द बनाकर दे दिए जाएंगे। इस निशा ने कहा कि ननद के चार बच्चों में से दो दिव्यांग हैं। इनके लंबे समय से राशन और आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे थे। इसके लिए वह बार-बार कार्यालयों के चक्कर काट रही थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें जन मंच कार्यक्रम का पता चला तो वह हरोली पहुंच गईं। कुछ ही मिनटों में निशा देवी का नया राशन कार्ड बनने पर वह बेहद खुश नजर आईं। इस दौरान सलोह के विजय कुमार का भी राशन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन


भदसाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि के समय डॉक्टरों न होने से मरीजों को हो रही असुविधा का मामला पंचायत प्रधान पुष्पा देवी ने रखा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त एवं सीएमओ को रात के समय डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। बिंदल ने कहा कि डॉक्टर सरकार द्वारा निर्धारित नियम आठ किलोमीटर के दायरे में ही रहना सुनिश्चित बनाएं। नियमों की अवहेलना होने पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंगल जरियालां के हरबंश सिंह ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने का मामला उठाया। पंडोगा निवासी नसीब सिंह ने मलकीयत में वन विभाग की बैरियर चौकी स्थापित होने का मामला रखा। इस पर उपायुक्त ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान हरोली निवासी जसविंद्र कौर ने भूमिहीन होने के कारण मकान के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का मामला रखा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त को तीन बिस्वा जमीन मुहैया करवाने के निर्देश दिए। वालीवाल पंजुआणा निवासी जसविंद्र कौर ने दोनों किडनियां फेल होने का मामला उठाया। उन्होंने किडनी दानकर्ता की व्यवस्था करने तथा इस बारे मामले को स्वास्थ्य मंत्री को भेजने के निर्देश दिए।


वार्ड नंबर दो हरोली के ओम प्रकाश ने घर से ऊपर गुजरती 11 केवी विद्युत लाइन को हटाने की मांग रखी। हरोली निवासी रजनी पत्नी अश्वनी ने घर में पिछले 6-7 माह से गंदे पेयजल की सप्लाई का मामला रखा। इस पर बिंदल ने अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण करने तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोगों ने पानी की निकासी न होने, मकान के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाने, रास्तों में संपर्क मार्गों की मरम्मत के बारे में मामले रखे। इन पर बिंदल ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed