फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लठियाणी बाजार में उड़ रही स्वच्छता की धज्जियां

लठियाणी बाजार में उड़ रही स्वच्छता की धज्जियां

Thu, 26 Apr 2018 10:17 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
लठियाणी बाजार में उड़ रही स्वच्छता की धज्जियां

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)।
उपमडंल बंगाणा की ग्राम पंचायत लठियाणी के बाजार लठियाणी में स्वच्छता अभियान की सरेआम धज्ज्यिां उड़ रही हैं। हालात यह है कि 150 के करीब दुकानें और बड़ा कस्बा होने के बावजूद यहां पर एक भी कूड़ेदान नहीं लगाया है और गंदगी से आम आदमी परेशान है। हालात यह है कि यहां पर गंदगी डालने वालों को पूछने वाला कोई नहीं है। ऐसे में कोई भी संस्था क्षेत्र में जागरूक अभियान चलाती नजर नहीं आती।

बाजार में कूडे़दान की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों का कहना है कि व्यापार मंडल और पंचायत को इस बारे में उचित कदम उठाने चाहिए जिससे स्वच्छता अभियान सफल हो सके। स्थानीय लोगों में अमर चंद, राज कुमार, किशन देव, अजय कुमार, प्रकाश चंद, जमना देवी, उषा देवी, उर्मिला शर्मा, कांता देवी, पवना कुमारी, तरसेम सिंह, विपिन गुप्ता, विनोद कुमार, सरवण सिंह, शक्ति चंद का कहना है कि व्यवस्था करना पंचायत व प्रशासन का काम है।
विज्ञापन


यदि कोई खुले में कूड़ा फेंकेगा तो उसे जुर्माना किया जाए। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सरकार, पंचायत तथा व्यापार मंडल से जल्द कूड़ेदान लगाने की मांग उठाई है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी भी एक दूसरे पर बात डालकर पल्ला झाड़ रहे है। पंचायत प्रधान सत्या देवी का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न डाली जाए। जो दुकानदार अवहेलना करता पाया गया, उसे जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता कमेटी के प्रधान एवं ग्राम पंचायत लठियाणी के उप प्रधान जोगेंद्र पौणू का कहना है कि लठियाणी पंचायत घर में सभी दुकानदारों को बुलाकर स्वच्छता के बारे में बता दिया है। यदि बाजार में कूड़ेदानों की व्यवस्था नहीं है, अपनी दुकानों का कूड़ा खुलें में न फेंक कर गंदगी ना फैलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed