{"_id":"5ad606ca4f1c1b62098b511d","slug":"131523975882-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजुम के घर का रास्ता होगा पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजुम के घर का रास्ता होगा पक्का
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने स्वीकृति किए डेढ़ लाख रुपये
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली ऊना जिला के धुसाड़ा गांव की बेटी अंजुम मोदगिल के घर तक जाने वाला रास्ता अब पक्का होगा।
विधायक बलबीर चौधरी ने अंजुम चौधरी के घर तक जाने वाले रास्ते के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही विधायक बलबीर चौधरी ने बेटी की सफलता के बाद पैतृक घर आए अंजुम मोदगिल के पिता सुदर्शन मोदगिल को अंजुम की सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी तरफ से 5100 रुपए का चेक प्रोत्साहन स्वरूप अंजुम के लिए भेंट किया। विधायक बलबीर चौधरी ने अंजुम को हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा में बतौर डीएसपी नियुक्त करने की मांग करते हुए एक पत्र भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखा है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रदेश की खेल नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अंजुम मोदगिल को नगद पुरस्कार से भी पुरस्कृत करने का मामला भी उठाया। विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि अंजुम मोदगिल की उपलब्धि से प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।
विज्ञापन