{"_id":"5ba276f3867a557ecb2eb3fe","slug":"121537373939-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी बंगाणा से गृहिणी योजना का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी बंगाणा से गृहिणी योजना का आगाज
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल की बंगाणा गैस एजेंसी में गृहिणी योजना का शुभारंभ हुआ। मंत्री वीरेंद्र कंवर की धर्मपत्नी मीना कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पार्षद एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदूबाला ने की।
गृहिणी योजना में उपमंडल बंगाणा की 43 पंचायतों की 275 गृहणियों को फ्री गैस कनेक्शन बांटे गए। बंगाणा गैस एजेंसी की एमडी नीलम सोनी ने मीना कंवर को शॉल टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मीना ने कहा कि जयराम सरकार चुनावी घोषणा से बढ़कर काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की है। इसके तहत कुटलैहड़ में भी सात सौ से ज्यादा गैस कनेक्शन वितरण कर गरीब महिलाओं को लाभान्वित किया है।
विज्ञापन
न्होंने कहा कि मोदी सरकार की सकारात्मक सोच से ही आज देश में तीस लाख परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिले हैं। राज्य की जयराम सरकार ने अब अलग गृहिणी योजना शुरू करके गरीब महिलाओं को एक और बड़ी सौगात दी है। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, मदन सोनी, पंकज सोनी, निशा शर्मा, राकेश कुमार के अलावा सैकड़ों गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन