{"_id":"5b463dec4f1c1b0b278b5d8f","slug":"121531330028-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्गा बने कृषि उपज मंडी समिति के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्गा बने कृषि उपज मंडी समिति के चेयरमैन
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला ऊना कृषि उपज मंडी समिति के नए चेयरमैन के लिए चुनाव स्थानीय बचत भवन में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हुए। मंडी उपज समिति के सचिव सर्वजीत सिंह ने चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाया।
जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा को चेयरमैन चुना गया। बलवीर बग्गा के नाम का प्रस्ताव सतीश ठाकुर ने रखा। इसका विनोद ने समर्थन किया। इसके बाद शंभू गोस्वामी ने भी बलवीर बग्गा के नाम का समर्थन करने का एलान किया। सर्वसम्मति से बलवीर बग्गा को जिला ऊना कृषि उपज मंडी समिति का चेयरमैन निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सरकारी सदस्यों के अलावा नए सदस्यों कुलदीप सैणी, शंभु गोस्वामी, सतीश कुमार, सुरजीत सैणी, विनोद कुमार, नरेंद्र लट्ठ, सुखदेव सिंह, सरजीवन व ट्रेडर के प्रतिनिधि के रूप में पंडित अमृत लाल भारद्वाज शामिल रहे। चेयरमैन निर्वाचित होते ही भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित कृषि उपज मंडी समिति के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ पुष्प मालाएं पहनाकर बलवीर बग्गा का स्वागत किया। कृषि उपज मंडी समिति के लिए प्रदेश सरकार ने 9 गैर सरकारी सदस्य व एक ट्रेडर सदस्य सहित 6 सरकारी सदस्यों की अधिसूचना जारी की थी। कुल 16 सदस्यों कि इस समिति का चुनाव उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बचत भवन में तय किया था। इसमें 8 गैर सरकारी सदस्यों सहित सभी ने भाग लिया। भाजपा ने प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट को चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया था। भनोट ने विश्राम गृह में सभी 9 सदस्यों की बैठक हुई। इसमें चुनाव को लेकर के रणनीति बनाई गई। बैठक में सदस्य सुरजीत सैणी उपस्थित नहीं रहे।
चुनाव प्रभारी व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक रूप से संपन्न हुई। इसके लिए सभी सदस्य व प्रशासन बधाई का पात्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, विधायक राजेश ठाकुर, बलबीर चौधरी, राम कुमार सहित समस्त भाजपा नेतृत्व का चुनाव में सहयोग के लिए आभार जताया। कहा कि बलवीर बग्गा के नेतृत्व में कृषि मंडी उपज समिति में आने वाले समय में बेहतरीन काम होगा। सभी सदस्य किसानों व उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करेंगे। बलवीर बग्गा को चेयरमैन बनने पर भाजपा नेता यशपाल राणा, विजय चौधरी, सागर भारद्वाज, रमेश भडोलियां, मनोहर लाल, सुमित शर्मा, बलराम बबलू, अशोक धीमान, अजय चौधरी, राकेश ठाकुर, डॉ. सुभाष शर्मा, नीरज जेतिक, अनिल कपिला, खड़क सिंह, नवीन पुरी अनुराधा एरी, रमेश रानी भनोट, उर्मिला चौधरी, पुष्पा देवी, मास्टर चमन लाल चौधरी, राजकुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, लखवीर लक्खी, कमल सैनी, राजीव कालिया, विनोद जोशी, साहिल जैतक सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।