{"_id":"5b0c01894f1c1bf76e8b4ff7","slug":"121527513481-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं तीन दिन तो कहीं हफ्ते बाद मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं तीन दिन तो कहीं हफ्ते बाद मिल रहा पानी
Updated Mon, 28 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना/बंगाणा/जोल।
भीषण गर्मी में एक ओर पारा चढ़ रहा है, वहीं पीने के पानी को लेकर कई इलाकों में हाहाकार मचना शुरू हो गया है। जिल ेमें कहीं पेयजल स्कीमों पर स्टाफ नहीं है तो कहीं पंप खराब हो रहे हैं। कई पेयजल स्कीमों में तो पानी सूखता जा रहा है। मई के अंत में ये हालात हैं तो आने वाले दिनों में स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। तपती गर्मी में ऊना शहर समेत जिला भर में लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊना शहर के वार्ड छह समेत अन्य वार्डों में भी पर्याप्त पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। सुबह-शाम के समय शहर में कई जगहों पर पानी भरने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। स्थानीय निवासी नीलम अरोड़ा, रजनी, गौरव, संजीव शर्मा का कहना है कि उन्हें पीने के पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उपमंडल बंगाणा की कई पंचायतों में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की सप्लाई सुचारु रूप से न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई सालों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकार के साथ-साथ आईपीएच विभाग भी कुटलैहड़ की पेयजल समस्या को हल नहीं कर पाया है। पेयजल सप्लाई न आने से लोगों को पीने के पानी के लिए कुओं पर डेरा जमाए हैं। तीसरे दिन पानी की सप्लाई में लोगों को 15-20 मिनट से ज्यादा पानी क्षेत्रवासियों को नहीं मिल रहा है। पेयजल सप्लाई की भी विभाग की ओर से कोई समयसारणी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में स्वर्णा कुमारी, देसराज, सोहन लाल, सीता राम, भागो, जगदेव सिंह, लेखराज, रेशमा देवी, प्रियंका, प्रवीण, कांता, कश्मीरी देवी, रीना देवी, राकेश कुमार, प्रकाश चंद, रमन कुमार, कृष्ण पाल, रोहित, संतोष कुमार, उर्मिला देवी, राज कुमारी, रचना देवी, सुलोचना देवी, सुकन्या देवी, अमृती, शकुंतला, ज्योति रानी, रीतू कुमारी तथा मीनू ने कहा कि आईपीएच कर्मचारियों-अधिकारियों को गर्मी में पेयजल समस्या के बारे में बखूबी पता है लेकिन आज तक समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले दो माह से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। चौकी खास गांव में सोमवार को पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने खाली मटकों के साथ आईपीएच कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चौकी खास की महिलाओं में स्वर्णी देवी, सोनू, सीमा देवी, पूजा, रेणूू वाला, ज्योति, तृप्ता तथा नीरज कुमारी का कहना है कि चौकी खास की पंचायत के वार्ड नंबर तीन, मोहल्ला ब्राह्मणा, खन्ना मोहल्ला और साहनी मोहल्ला में पिछले कई दिनों से पेयजल समस्या पेश आ रही है। महिलाओं ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर आईपीएच अधिकारियों को भी कई बार बताया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। महिलाओं का कहना है कि गांव में लगाए गए एक मात्र हैंडपंप के खराब होने से स्थिति और भी बदतर है। महिलाओं का कहना है कि पानी की समस्या हल न होने के कारण उन्हें रोष पदर्शन करना पड़ा। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल समस्या जल्द हल न की गई तो वह सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
आईपीएच विभाग के एक्सईएन अरविंद सूद का कहना है कि विभाग की ओर से लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। बारिश न होने से कई जल स्रोत सूखने से पानी की भारी किल्लत हो रही है। बरनोह पेयजल योजना की सप्लाई ही लोगों को राहत पहुंचा रही है।