फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विद्यार्थियों को वर्दियों के साथ मिलेंगे स्कूल बैग : कंवर

विद्यार्थियों को वर्दियों के साथ मिलेंगे स्कूल बैग : कंवर

Fri, 18 May 2018 07:18 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को वर्दियों के साथ मिलेंगे स्कूल बैग : कंवर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को समूरकलां, लमलैहड़ी और अरलू स्कूल में 97 लाख की लागत से नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला के सभी स्कूलों में वर्षा जल संग्रहण ढांचे विकसित किए जाएंगे ताकि जल संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चालू वित्त वर्ष के दौरान शिक्षा पर 7044 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है।

उन्होने कहा कि प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र योजना के तहत आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे जहां नवोदय या एकलव्य विद्यालय नहीं है। इन स्कूलों में बच्चों को सभी सुविधाएं नि:शुल्क दी जाएंगी। इस योजना के तहत बजट में 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


अटल वर्दी योजना के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को वर्ष में दो वर्दियों के साथ-साथ स्कूल बैग भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री तरसेम, पंचायत प्रधान राजेश, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष कमला देवी, एसमसी प्रधान सुरेश कुमार, डीडी हंसराज गुलेरिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed