{"_id":"5a0458e94f1c1b7a548bbd8f","slug":"121510234345-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर(ऊना)। पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा स्थित भट्ठे में जालंधर के 23 वर्षीय कामगार ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र जीवन कुमार निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार अजय कुमार पिछले करीब 15 दिनों से रायपुर सहोड़ा स्थित भट्ठे पर चाय बनाने का काम करता था और वही बनी शेड में सोता था।
बुधवार रात अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। वीरवार सुबह जब स्थानीय मजदूर पहुंचे तो देखा कि अजय कुमार ने शेड पर फंदा लगाया हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना भट्ठा मालिक को दी। भट्ठे मालिक की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। वहीं इसकी सूचना परिजनों को दे दी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लेबरों के बयान भी दर्ज किए और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसपी संजीव गांधी ने बताया कि युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है।