{"_id":"685172af6c11c7bb2102d0dd","slug":"12000-devotees-visited-the-temple-of-mother-chintapurni-una-news-c-93-1-una1002-156623-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार 12000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार 12000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी दरबार के बाहर लगी भक्तों की कतारें। स्रोत संवाद
- फोटो : स्रोत: सोशल मीडिया
सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, दो घंटे में पहुंचे गर्भ गृह
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में मंगलवार को 12000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की रौनक बाजार में बनी हुई थी और दोपहर तक लाइन दुर्गा मेडिकल स्टोर तक पहुंच गई। हालांकि, दिनभर मौसम खुशगवार रहा और रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली। दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं में अधिक संख्या पंजाब से रहा। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों से भी लोग मां के दरबार पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा गया। हालांकि, मंगलवार को धूप न खिलने के चलते छायामान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
बीते रविवार को मंदिर में दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं को कतारों में लगकर दर्शनों के लिए चार से पांच घंटे अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। दर्शनों के लिए लगी दोहरी कतार भारतीय स्टेट बैंक को भी पार करते हुए और उतराई के नीचे तक पहुंच गई। उधर, सुगम दर्शन प्रणाली से दर्शन करने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा रही। लिफ्ट पर भी छोटी लाइनें देखने को मिल रही थीं। इससे दर्शन के लिए लगी दोहरी कतार काफी धीमी गति से चल रही थीं। 22000 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया।
इस दौरान पुराने बस स्टैंड से लेकर कतारों के अंतिम छोर तक मंदिर न्यास की ओर से पेयजल की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। श्रद्धालु दुकानों-ढाबों से पानी खरीदकर पानी पीने को मजबूर दिखाई दिए। धूप से बचाव को लेकर छायामान भी नजर नहीं आए। मंगलवार को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आईं और मौसम ने भी श्रद्धालुओं पर मेहरबानी की। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि मंगलवार को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा गया।