फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   120 gram gold jewellary and 52 inches LED stolen from Amb's Takaarla village

घर से 12 तोले सोना व एलईडी चोरी

Fri, 02 Sep 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
120 gram gold jewellary and 52 inches LED stolen from Amb's Takaarla village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। टकारला में एक घर के ताले तोड़कर 12 तोला सोना और एलईडी चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई है। घर के लोग पंजाब के नकोदर गए हुए थे। चोरों ने घरवालों की गैर मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का दौराकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विजय कुमार पुत्र मनसा राम निवासी वार्ड पांच टकारला ने अंब पुलिस को चोरी की शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ वीरवार को पंजाब के नकोदर स्थित धार्मिक स्थल में माथा टेकने गए हुए थे। शुक्रवार को सुबह जब वह वापस आए तो पाया कि घर के छोटे गेट का ताला टूटा हुआ था। घर और कमरों में रखी अलमारियों के भी ताले टूटे थे।
विज्ञापन

इसमें से लगभग 12 तोला सोने के जेवर, 20 हजार रुपये नकद और 52 इंच की एलईडी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि वारदात को वीरवार रात को अंजाम दिया गया है। चोरों के जिस घर को शिकार बनाया, वह मोहल्ले के कुछ दूरी पर है। वहीं घर के आसपास कोई कैमरा भी नहीं है। इस कारण चोरों का सुराग लगाने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस के पास टकारला स्थित एक घर में चोरी की शिकायत आई है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed