{"_id":"5be7062fbdec2269612ad1f7","slug":"11541867055-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर छात्रों ने मचाई धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर छात्रों ने मचाई धमाल
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
माउंट कार्मल में एल्युमिनी पुनर्मिलन कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। रक्कड़ के माउंट कार्मल स्कूल के पूर्व छात्रों के लिए एल्युमिनी पुनर्मिलन-2018 कार्यक्रम शनिवार को स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1993 से 2015 बैच तक के 150 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इसमें गुजरात के बडौदा जिले के ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स आदित्य शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित हुए। भारतीय सेना में बतौर कैप्टन सेवाएं दे रहे कैप्टन पियुष, राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में गाईनी एमएस डॉ. अनंता कंवर, डॉ. रमनदीप सिंह, आरेव, राजेश गर्ग, कुलदीप सिंह सहित अन्य पूर्व छात्र-छात्राओं ने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य फादर थॉमस वाजाकला ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं का एल्युमिनी पुनर्मिलन-2018 में स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के बाद माउंट कार्मल स्कूल तीन दशकों से अधिक समय से ऊना जिला में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सेवाएं दे रहा है। स्कूल के कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई-लिखाई पूरी कर देश-विदेश में महत्वपूर्ण पॉजीशन में पहुंच पाए हैं। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। पूर्व छात्रों ने भंगड़ा पेश कर खूब वाहवाही लूटी। कैप्टन पियुष ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए खेल स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया। पूर्व छात्र-छात्राओं ने वालीबॉल, बास्केटबाल, टी-टेन क्रिकेट मैच व टंग ऑफ वार में हाथ आजमाएं। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य, स्कूली विद्यार्थी व पूर्व विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन